Yadav Rakshak News Paper Yadav Rakshak News Paper Yadav Rakshak News Paper
एनडीए में चयनित यादव समाज के होनहार
1- प्रतीक यादव, बैरामपुर, रेवाडी हरियाणा , 2- आदित्य कुमार यादव, 3- रणधीर यादव 4- मनशिख यादव, 5- अभिषेक यादव, 6- मीरा यादव 7- ओवीजीत यादव, 8- रितिक या
Directory of District
बॉलीवुड
 
जनसेवा का प्रभावी माध्यम है सिविल सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिविल सेवा सिर्फ़ एक पेशा नहीं, यह जनसेवा का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों का दायित्व है कि वे अपने अधिकारों का नि:संदेह सदुपयोग करें, लेकिन अपने कर्तव्यों से कदापि विमुख न हों। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन एक वृहद विषय है। इसका मूल मंत्र है - "लोगों की हर संभव तरीके से सेवा"। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस डे) के अवसर पर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी सिविल सेवकों को लोक सेवा दिवस की बधाई दी और सभी से अपने उत्तरदायित्वों के प्रति संकल्पबद्ध रहने का आहवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक सेवा एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा, समर्पण, मनोयोग के साथ निभाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के चयनित 16 सिविल सेवकों (अधिकारियों) को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी अवार्डियों को उनके द्वारा किए गए नवाचारों के लिए बधाई देकर एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक कुशल सिविल सेवक वह होता है, जो न केवल शासन के नियमों, उपनियमों का पालन करे, बल्कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की कठिनाइयों एवं समस्याओं को समझे और उन्हें समुचित समाधान भी प्रदान करें। उन्होंने सभी सिविल सेवकों से अपेक्षा की कि वे नागरिकों की तत्पर सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और शासन को जनकल्याण की दिशा में अधिक प्रभावी बनाने की ओर अग्रसर करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे कामों और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। इसीलिए सभी लोक सेवक शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और लोक जवाबदेही की भावना को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय दुबे, नरोन्हा व्याख्यान श्रृंखला के मुख्य वक्ता डॉ. दीपक बागला, राज्य शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकसित भारत@2047 में मध्यप्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य के लोकसेवकों ने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया है। जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को संकलित कर सुशासन के लिए योजना तैयार करने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना और विकास में चाणक्य की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महामंत्री चाणक्य ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था और वे स्वयं मंत्री बने थे, जिससे एक शक्तिशाली राजवंश में प्रशासन की व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश के भविष्य की नींव तैयार करने के लिए लोक सेवक व्यवस्था को विस्तार दिया और उनके लिए सेवा नियम (सर्विस रूल्स) तैयार किए। उन्होंने लोक सेवकों के लिए तीन बातों- डिग्निटी, इंटीग्रिटी और इंकरप्टिबिलिटी को रेखांकित किया था।
 
Like(1) Comments(50) Share        
 
अन्य संबंधित खबरें....
जोधपुर में जन्माष्टमी तथा यादव अहीर समाज संस्थान की स्थापना दशकीय समारोह आयोजित
यादव रक्षक न्यूज -
जोधपुर। यादव समाज जोधपुर के द्वारा जन्माष्टमी पर यादव अहीर समाज संस्थान जोधपुर की स्थापना को 10 वर्ष पूर्ण होने पर सभी 117 आजीवन सदस्यों का अभिनंदन प.....
महेंद्र यादव बने राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
यादव रक्षक न्यूज -
जयपुर, (कासं)। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नोयड़ा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. स्वप्न घोष जी की अध्यक्षता और शताब्दी समा.....
यादव समाज की शोभायात्रा में पीतांबरी हुई पिंकसिटी
यादव रक्षक न्यूज -
जयपुर, (कासं)। कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ यादव समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के मुख्य रथ को कनक बिहा.....
अहीर जनजागृति फाउंडेशन ने किया महापौर कुसुम यादव का सम्मान
यादव रक्षक न्यूज -
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत यादव के नेतृत्व में नगर निगम हैरिटेज जयपुर की नवनियुक्त कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव का सम्मान किया गया। प्रमुख महासचिव मंजुलता .....
जीवन में अनेकों उतार चढाव के बावजूद सामाजिक सरोकारों तथा परोपकारी कार्यों का जुनून बरकरार- उमराव सिंह यादव
यादव रक्षक न्यूज -
यादव समाज में ऐसे अनेक व्यक्ति जो कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी मेहनत और काबिलियत से अपने पेशे साथ ही सामाजिक कार्यो के कारण अलग पहचान कायम की ह.....
हरियाणा में अहीरवाल से राव नरवीर सिंह व आरती राव बने मंत्री
यादव रक्षक न्यूज -
हरियाणा में नायाब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रदेश में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। मंत्रीमंडल में सभी वर्गो का ध्यान रखा है।.....
 
रोचक खबरें
जीवन में अनेकों उतार चढाव के बावजूद सामाजिक सरोकारों तथा परोपकारी कार्यों का जुनून बरकरार- उमराव सिंह यादव
यादव रक्षक न्यूज -
   
हरियाणा में अहीरवाल से राव नरवीर सिंह व आरती राव बने मंत्री
यादव रक्षक न्यूज -
   
विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों का हुआ महाधिवेशन,डीजे बजाने पर लगायी पाबंदी
यादव रक्षक न्यूज -
   
जनसेवा व समाज हित के लिए समर्पित भारत यादव के जन्मदिन पर विशेष आलेख
यादव रक्षक न्यूज -
   
शाहपुरा विधायक मनीष यादव के जन्मदिन पर 2685 यूनिट ब्लड एकत्र
यादव रक्षक न्यूज -
   
किसान नेता चौधरी चरण सिंह ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनकल्याण की भावना से काम किया- केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
यादव रक्षक न्यूज -
   
जनसेवा का प्रभावी माध्यम है सिविल सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यादव रक्षक न्यूज -
   
जोधपुर में बनाया जाएगा रेजांगला युद्ध स्मारक
यादव रक्षक न्यूज -
   
स्‍पेशल रि‍पोर्ट
 
ज़रा हटके
यादव रझक वीडियो
 
All rights reserved to Yadav Rakshak News Paper | Design and Development Mcrindia