जयपुर, (कासं)। कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ यादव समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के मुख्य रथ को कनक बिहारी मंदिर महंत सियाराम दास महाराज घाट के बालाजी महंत सुदर्शनाचार्य ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया गया था। संत-महंतों का स्वागत यादव समाज के पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण के दुपटटे पहनाकर कर किया था। बैंड द्वारा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। हाथी घोड़े ऊँट बग्गी बैंड बाजे ढोल मंजीरे और श्री कृष्ण भगवान की सुन्दर झांकियों के बीच भगवान श्री कृष्ण के जयकारे के साथ पुष्प वर्षा कर मातृ शक्ति का स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन अजय यादव ने बताया कि हजारों की संख्या में पीले रंग की साड़ी में महिलाएं व पीले साफों मे पुरूष कदम से कदम बढ़ाकर रवाना हुए। तो पूरी चारदीवारी पीताम्बरी रंग से रंगी नजर आई। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों को हुजूम लग गया। शोभायात्रा पुरानी बस्ती, छोटी चैपड़, बड़ी चैपड़ होते हुए रामगंज स्थित यादव समाज की स्कूल स्थित मंदिर पहुंची थी। यहां पर पार्षद कुसुम यादव सहित समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर महाआरती की। इसके बाद रामंगज में शोभायात्रा को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों का पार्षद कुसुम यादव, पूर्व पार्षद व चेयरमैन अजय यादव, युवा नेता हरीश यादव, श्रीकृष्ण विकास संस्थान के महासाचिव एडवोकेट विनोद यादव ने दुपटटा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान राकेश यादव, राजेश यादव, सुमित यादव, शंकर बाबा, अहीर जनजागृति फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत यादव, संस्थापक बालूराम यादव, अजीत सिंह, विपिन यादव, महेन्द्र सुलतानिया, मंजूलता यादव, रमेश पचेरिया, श्रवण यादव, रवि यादव बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा की व्यवस्था में अहीर जनजागृति फाउण्डेशन का रहा विशेष सहयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत यादव, महासचिव मंजूलता यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन यादव, संस्थापक सदस्य रमेश यादव, अजीत यादव, संरक्षक बालूराम यादव, महासचिव मनोज कांकरोला, राजेश यादव (शिवसेना), प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यादव, उत्तम यादव, राजेश यादव, एडवोकेट आशीष यादव, डा. सुनीता यादव, सुमित यादव, महेन्द्र सुलतानियां, राव तेजेश्वर यादव का विशेष सहयोग रहा।
|