|
|
|
दीपावली स्नेह मिलन समारोह में समाज सुधार पर हुई चर्चा
|
|
चाकसू। शीतला माता परिसर स्थित यादव धर्मशाला में यादव समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व प्रधान हरसहाय यादव, अहीर जनजागृति फाउण्डेशन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन यादव, खेल बोर्ड के पूर्व सदस्य हरीश यादव विश्व यादव परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित हुए। राजस्थान यादव महासभा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव का माल्यार्पण कर व साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। वहीं विश्व यादव परिषद् युवा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भी समाजबंधुओं ने साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। विश्व यादव युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया की चाकसू में यादव धर्मशाला शीतला माता ने दीपावली स्नेह मिलन वी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर दोसा बांदीकुई नीमकाथाना कालाडेरा हस्तेड़ा टोंक दूदू सहित सभी जिलों से समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया अन्य खर्च कम करने पर भी जोर दिया जैसे दहेज प्रथा मृत्यु भोज जामणा भात माहिरा डीजे पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव, रामसिंह यादव फौजी, विश्व यादव परिषद़ के मीडिया प्रभारी भगवान सहाय यादव, पूर्व सरपंच नवल चितौड़ा, शंकर यादव थुनी, हरिराम, कानाराम चोरिया, हनुमान सहाय यादव, हनुमान भोज्याडा, कृष्ण गोपाल यादव, जीतू यादव, गिर्राज यादव, गिर्राज कोटखावदा, चाकसू से विश्व यादव परिषद के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव, कार्यकारणी सदस्य मोहन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
|
|
|
|
अन्य संबंधित खबरें....
|
जोधपुर में जन्माष्टमी तथा यादव अहीर समाज संस्थान की स्थापना दशकीय समारोह आयोजितयादव रक्षक न्यूज -
जोधपुर। यादव समाज जोधपुर के द्वारा जन्माष्टमी पर यादव अहीर समाज संस्थान जोधपुर की स्थापना को 10 वर्ष पूर्ण होने पर सभी 117 आजीवन सदस्यों का अभिनंदन प.....
|
|
|
|
महेंद्र यादव बने राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षयादव रक्षक न्यूज -
जयपुर, (कासं)। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नोयड़ा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. स्वप्न घोष जी की अध्यक्षता और शताब्दी समा.....
|
|
|
|
यादव समाज की शोभायात्रा में पीतांबरी हुई पिंकसिटीयादव रक्षक न्यूज -
जयपुर, (कासं)। कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ यादव समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के मुख्य रथ को कनक बिहा.....
|
|
|
|
अहीर जनजागृति फाउंडेशन ने किया महापौर कुसुम यादव का सम्मानयादव रक्षक न्यूज -
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत यादव के नेतृत्व में नगर निगम हैरिटेज जयपुर की नवनियुक्त कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव का सम्मान किया गया। प्रमुख महासचिव मंजुलता .....
|
|
|
|
जीवन में अनेकों उतार चढाव के बावजूद सामाजिक सरोकारों तथा परोपकारी कार्यों का जुनून बरकरार- उमराव सिंह यादवयादव रक्षक न्यूज -
यादव समाज में ऐसे अनेक व्यक्ति जो कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी मेहनत और काबिलियत से अपने पेशे साथ ही सामाजिक कार्यो के कारण अलग पहचान कायम की ह.....
|
|
|
|
हरियाणा में अहीरवाल से राव नरवीर सिंह व आरती राव बने मंत्रीयादव रक्षक न्यूज -
हरियाणा में नायाब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रदेश में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। मंत्रीमंडल में सभी वर्गो का ध्यान रखा है।.....
|
|
|
|
|
|
|
रोचक खबरें
|
|
|
स्पेशल रिपोर्ट
|
|
|
|
|
ज़रा हटके
|
|
|
यादव रझक वीडियो
|
|
|
|
|